राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। विगत 29 सितंबर को दूसरे चरण के तहत प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण 24 से 29 दिसंबर के बीच होगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी नीलकमल ने बताया कि डीएम के निर्देश के आलोक में मांझी प्रखण्ड के 25 पंचायतों में सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराए जाने का तिथि निर्धारित कर दी गई है। जिसके पहले दिन 24 दिसंबर को महम्मदपुर, भजौना-नचाप,भलुआ बुजुर्ग, मटियार, मुबारकपुर एवं चेफुल पंचायत के प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई जाएगी। इसी तरह 27 दिसंबर को गोबरही, शीतलपुर, ताजपुर, बरेजा, मदनसाठ एवं घोरहट पंचायत का 28 दिसंबर को, डुमरी, जैतपुर इनायतपुर, नसीरा, बलेसरा एवं दाउदपुर पंचायत का जबकि 29 दिसंबर को लेजुआर, बंगरा, सोनवर्षा, मरहा तथा कौरुधौरु पंचायत का शपथ ग्रहण होगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग