नेसंजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिलाधिकारी के निर्देश पर मांझी थाना पुलिस के द्वारा विभिन्न कांडों में अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए विदेशी शराब को बुधवार के दिन जेसीबी की सहायता से विनष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि करीब 4400 लीटर विदेशी शराब विनष्ट किया। शराब विनष्ट करने के बाद खोदे गए गड्ढे में जमींदोज कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब की तस्करी में लगे किसी भी तस्कर को पुलिस नही बख्शेगी। मौके पर उत्पाद विभाग के अधिकारी समेत एसआई शशि रंजन व अन्य कई पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग