अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जलालपुर में शाला सिद्धि में पंजीकरण के लिए विद्यालय प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्हें शाला सिद्धि हेतु पंजीकरण करने के लिए प्रोजेक्टर पर डेमो दिखाया गया। वहीं विद्यालय स्वच्छता पुरस्कार के लिए भी सभी 114 विद्यालयों के विद्यालय प्रधानों ने ऑनलाइन अपना पंजीकरण कराया। प्रशिक्षण का संचालन असिस्टेंट कंप्यूटर प्रोग्रामर सरफराज जी तथा जेई दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजेंद्र राम ने कई निर्देश दिए। प्रशिक्षण में बी आर पी इंसाफ अली, डी डी ओ प्रशांत पांडेय, मणीन्द्र कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार सिंह, शशि रंजन सिंह, जितेंद्र कुमार मिश्र, अखिलेश्वर पांडेय, सुधाकर मिश्र, सवलिया पंडित, बसन्त प्रसाद, धर्मेंद्र तिवारी, एमडीएम प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह, सोनू कुमार, धर्मेंद्र भारती, सत्यनारायण साह, रामजी तिवारी विद्यार्थी, अशोक कुमार, कन्हैया महतो, उत्तम कुमार साह सहित सभी विद्यालय प्रधान उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग