राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण एसपी के निर्देश पर मांझी थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को गुप्त सुचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नरपलिया गाँव के मुख्य मार्ग से शराब के साथ एक बाइक को बरामद कर लिया। जबकि कारोबारी भाग निकले। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बाइक से दो युवकों के द्वारा शराब की डिलीवरी दिए जाने की सूचना मिली। उसके बाद थाना पुलिस ने करोबारियों का पीछा कर अंग्रेजी शराब के साथ ग्लैमर बाइक भी जप्त कर लिया। वहीं मौके का फायदा उठा कारोबारी भगने में सफल रहे। थानाध्यक्ष ने बताया की मौके से तेईस बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि कारोबारियों को चिन्हित कर बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग