राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक पर बालू लदी जब्त ट्रक से ट्रक का चक्का व बैट्री खोलते हुए चार चोर को खैरा पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया।उक्त चोर मढौरा थाना क्षेत्र के पियर पुरवा गाँव निवासी संदीप कुमार तथा सबल कुमार, मैनेजर राय तथा लक्ष्मण राय बताया जाता है।वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया कि पूर्व से ओवर लोड बालू में कृष्णा चौक पर ट्रक को जब्त कर रखा गया है।उसी ट्रक का चोर चक्का व बैट्री खोल रहे थे जिसे गुप्त सूचना पर करवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग