राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भेल्दी में विवाद सुलझाने गए पंच की पीट-पीटकर हत्या

राष्ट्रनायक न्यूज।

भेल्दी (सारण)। भेल्दी थाने के उमरपुर गांव में दो लोगों के बीच रूपयों के विवाद को सुलह कराने के लिए पहुंचे एक पंच को कर्जदार ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक देवनाथ राय(60) भेल्दी थाने के पैगा मित्रसेन गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार भेल्दी थाने के उमरपुर गांव के जयचंद्र साह सालों पहले भेल्दी थाने के सिरिसिया गांव के एक ब्यक्ति से कर्ज के रूप में रूपए लिया था। कर्ज के रूपए नहीं चुकाने व बार-बार परेशान करने से तंग आकर कर्ज देने वाले ब्यक्ति ने मवेशी खोलकर अपने घर लेकर चला गया।पंच देवनाथ राय ग्राटर बनकर भैंस तो दिलवा दिए मगर सालों बितने के बाद भी कर्ज के रूपए चुकता नहीं किया। इस मामले को लेकर कई बार पंचों द्वारा पंचायती भी कई गई। बुधवार को कर्ज देने वाले ब्यक्ति ने पंच देवनाथ राय के साथ रूपए के पहुंचा। पंच देवनाथ राय की हाईड्रोसील दबाकर व लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।हत्यारा जयचंद्र साह व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर ताछ कर रही हैं।शेष अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद गांव में तनाव ब्याप्त हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए छपरा सदर भेज दिया। पैगा मित्रसेन गांव के देवनाथ राय की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख़-पुकार मच गई।