- प्रकृति को स्वच्छ व संतुलित बनाने हेतु ग्रामीण युवाओं ने लिया संकल्प
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। नेहरू युवा केन्द्र छपरा के तत्वावधान में नरेंद्र दत्त युवा मंडल के द्वारा पांडेय छपरा प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में स्वच्छ ग्राम- हरित-ग्राम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान रंगकर्मी प्रेम श्रीवास्तव, जिला युवा आधिकारी मयंक भदौरिया, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रिविलगंज हर्ष चौहान, छात्र नेता विष्णु शरण तिवारी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। कार्यक्रम में सभी आगत अतिथियों को अंग वस्त्र देकर नरेंद्र दत्त युवा मंडल के अध्यक्ष विशाल कुमार पांडेय एवं सचिव रोहित कुमार पांडेय द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए छात्र नेता विष्णु शरण तिवारी ने कहा कि हमारे जीवन में प्रकृति को शुद्ध रखना अति आवश्यक है। एक पौधा यदि एक व्यक्ति एक सप्ताह में लगाए तो पर्यावरण को दूषित होने से हम बच्चा सकते हैं। स्वच्छ गांव -हरित गांव कार्यक्रम को सफल बनाने में सबकी जिमेदारी बराबर होने पर हम सभी शीघ्र ही इस दिशा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने कहा कि हम सभी को एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को स्वच्छता के लिए साल के 365 दिन में 100 घंटे, प्रत्येक सप्ताह दो घंटे स्वच्छता हेतु श्रमदान करने चाहिए। इससे स्वच्छता, जल संरक्षण एवं हरियाली आने वाली पीढ़ी के लिए सुनिश्चित हो सकेगी। इसलिए इसकी सुरक्षा हेतु हम सभी को अभी से प्रयास करने चाहिए। मंच संचालन पलक प्रतीक एवं धन्यवाद ज्ञापन रोहित पाण्डेय ने किया। इस मौके पर ऋषभ, आदर्श, रितेश, मंटू, संजीत, अमन, गुलशन कुमार, सौरव, रूपा कुमारी, स्नेहा कुमारी, श्रुति, सलोनी, ज्योति, रितेश यादव आदि ग्रामीण युवा मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग