राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। स्थानीय एकमा बाजार स्थित रिद्धि-सिद्धि कॉम्प्लेक्स में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार रमण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर एकमा विधानसभा के एकमा नगर, एकमा पश्चिमी, मांझी पश्चिमी सहित सभी भाजपा मंडलों द्वारा आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि उक्त आयोजन नचाप गांव में 25 दिसंबर को आयोजित होगा। जिसके तहत आयोजित सेवा सप्ताह में समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भाजपा नेता ब्रजेश कुमार रमण, चैतेंद्रनाथ सिंह, मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एकमा नगर अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, जितेंद्र मिश्रा, विक्की सावन, मुन्नू मिश्रा, मंटू मिश्रा आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग