राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के रसूलपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव से पुलिस ने एक किशोर का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। बताया गया है कि योगियां गांव के भागवत राम का पुत्र दीपू कुमार ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई करने खेत में गया था। खेत की जुताई करने दौरान अचानक दीपू ट्रैक्टर से गिर पड़ा और रोटरी में फंस कर कट गया। सूचना पाकर रसूलपुर पुलिस ने तत्काल योगिया गांव में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। मामले में पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। वहीं गांव में इस दु:खद घटना के बाद मातम छा गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग