राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। श्रीरामानुज जयंती पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक दिवसीय गणितीय रंगोली प्रतियोगिता सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग। गणित दिवस के अवसर पर छपरा में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनाया गया। जिसके अवसर पर विद्यालय परिसर में गणित मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन मुख्य अतिथि छपरा डीपीओ राजन गिरी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार दास के हाथों किया गया वही छात्राओं के द्वारा खाद्य पदार्थ का स्टाल भी लगाया गया जो काफी स्वादिस्ट और आकर्षक था। छात्राओं के द्वारा बनाये गए सभी खाद्य पदार्थ गणितीय आकार में बने थे। बता दें कि छपरा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित दिवस के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता भाषण प्रतियोगिता एवं खाद्य पदार्थ का स्टाल का कंपटीशन भी करवाया गया जिसमें रंगोली प्रतियोगिता में सभी छात्र छात्राओं ने विभिन्न तरह के रंगोली बनाएं सभी रंगोली गणित से ही संबंधित गणितीय आकार में ही निर्माण किए गए थे जो काफी आकर्षक था वही विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई भी दी। इस अवसर पर आचार्य केशवजी, अशोक पुरी, धर्मेंद्र, आचार्य राजेश कुमार,आचार्य हेमकांत झा,डॉ अनुप्रभा,राजेश पाठक, सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग