राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बलोखड़ा गांव में कुएं में डूबने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार की देर शाम की बताई जाती है। मृतक बलोखड़ा गांव निवासी सुशील कुमार गिरी का पुत्र शिवम कुमार गिरी बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के अनुसार शिवम शौच के लिए बिना बताये घर से बाहर चला गया। काफी देर होने पर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन करने लगे। काफी खोजबीन करने के बाद भी शिवम का कही पता नही मिला तभी अगले दिन बुधवार की सुबह में घर से कुछ दूर स्थित एक कुंए में पड़ी उसका शव मिलने की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। और देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह शव को कुंए से बाहर निकाला गया। उसके बाद घटना की सूचना मिलने पर दाउदपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। उधर पुत्र के असामयिक मौत से आहत माँ किरण देवी, दादी गायत्री कुंवर समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है। वही घटना की खबर सुन आस पड़ोस लोगो ने के पीड़ित परिजन के घर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिए।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग