राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। अग्नि के सहारे मनुष्य जीवन में तर्पण व शक्ति का संचार होता है। उक्त बातें प्रखण्ड क्षेत्र के बगोईया गांव स्थित योगी बाबा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान वाराणसी से पधारे संत श्री दुर्गा प्रकाश ने अपने मुखारबिंद से श्रोताओं को भगवान शिव महापुराण से संकलित प्रसंग अग्नि की उत्पत्ति की कथा सुनाई। अपने इस प्रसंग के दौरान भजन कीर्तन के साथ कथा विन्द में कहा कि सृष्टि के सभी युगों में यज्ञ महायज्ञ का जब- जब आयोजन हुआ अग्नि देव की आह्वान किया जाता है। इससे पहले देवताओं ने शुद्ध ऊर्जा को प्रवाहित करने के लिए पहले अग्नि की उत्पत्ति की। देवताओं ने इसे इतना शुद्ध प्रथा बनाया की मानव जीवन मे अग्नि को जन्म से लेकर मरणोपरांत आवश्यक कर दिया। संत ने कहा कि वगैर अग्नि के आह्वान के कोई भी यज्ञ,संस्कार आदि अशुद्ध होगा। वही मानवों द्वारा अर्पित भोग वस्तुओं में जो भी वस्तुओं को देवताओं को भेंट किया उसका सीधा मार्ग अग्नि से होता है। देवता भी अग्नि मुख से मिले भोग वस्तुओं को अर्जित कर पुनः पृथ्वी लोक के जनकल्याणकारी संपदा में परिवर्तन कर हमें जीने योग्य बनाया। किसी भी यज्ञ में सवर्प्रथम अग्निदेव का ही आह्वाहन किया जाता है। अर्थात यज्ञ से लेकर मानव के सभी कार्यो में अग्नि अग्रणी होती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग