राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

एबीपीएसएस की गुजरात इकाई की कार्यक्रम में पत्रकार सुरक्षा कानून की हुई जोरदार मांग

  • कोरोना काल में मृत पत्रकारों के परिजनों को पांच लाख मुआवजा का सरकार ने दिया आश्वासन: मनोज
  • राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बैठक में लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय
राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। गुजरात की राजधानी गांधीनगर स्थित सरकारी सर्किट हाउस में 20 दिसम्बर सोमवार को सम्पन्न अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के बैनर तले सम्पन्न स्नेह मिलन कार्यक्रम बेहद सफल रहा। सम्मेलन में शामिल पत्रकार साथी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने की अपनी एक सूत्री मांग को बड़े ही सहज ढंग से गुजरात के सीएम तथा देश के पीएम तक पहुंचाने में सफल रहे। कोरोना काल में गुजरात के असमय काल कवलित 64 पत्रकारों के परिजनों को क्रमशः पांच पांच लाख की सरकारी अनुग्रह राशि प्रदान करने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया। गुजरात के विभिन्न जिलों से सैकड़ों की संख्या में गांधी नगर पधारे पत्रकारों ने बिहार की पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर आधारित संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता व बिहार का प्रतिनिधित्व कर रहे सारण के वरीय पत्रकार मनोज कुमार सिंह के सम्बोधन को बड़ी ही तल्लीनता से तथा धैर्य पूर्वक सुना साथ ही केन्द्र की सरकार को बिहार की धरती से की गई ललकार का तालियों की गड़गड़ाहट का समर्थन किया। महज पांच मिनट के अपने सम्बोधन में उन्होंने बिहार के पत्रकारों के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी चुनौतियों को देश के सामने रखने का भरसक प्रयास किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया ने श्री सिंह के नाम का सम्बोधन अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के संचालक एबीपीएसएस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा सबसे खास।एक बिहारी सब पर भारी। कहकर जैसे ही मंच पर बुलाया पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राज्य सरकार के पंचायती राज्य मंत्री बृजेश भाई मिर्झा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता क्रांति भाई राम तथा एक बड़े उद्योगपति व समाजसेवी मुकेश भाई पटेल, डॉ हिमांशु पटेल तथा आप के मौजूद नेताओं ने पत्रकारों की मांगों को जायज बताते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि पत्रकारों को आर्थिक सामाजिक व संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करके ही लोकतंत्र की रक्षा की जा सकती है। पत्रकार स्नेह मिलन कार्यक्रम में पत्रकार संरक्षण कोष का गठन संगठन के लिए एक ऐतिहासिक कदम रहा। सम्मेलन में मौजूद अनेक सक्षम अतिथियों ने पत्रकार कल्याण कोष में क्रमशः हजारों हजार रुपये जमा कर अन्य प्रदेशों के लिए एक मिशाल कायम की। यह राशि प्रदेश के पीड़ित पत्रकार साथियों के सहायतार्थ उपयोग में लाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान कोरोना काल में मृत देश के समस्त पत्रकारों के आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सम्मेलन की सफलता के लिए गुजरात की टीम को देश विदेश के पत्रकारों से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं।
उधर 21 दिसम्बर को गांधी नगर स्थित अंतरराष्ट्रीय माधवानंद आश्रम में आयोजित एबीपीएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रतिनिधियों से राज्यवार संगठन की गतिविधियों की जानकारी मांगी गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार यूनिट को सुसुप्ता वस्था  से मुक्त कराने हेतु आगामी जनवरी फरवरी माह में पटना में एक बैठक आयोजित करने की जानकारी दी। पटना की बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनेक सदस्य मौ मौजूद रहेंगे। साथ ही संगठन को धारदार बनाने हेतु कानूनी विशेषज्ञ की मौजूदगी में सरकार द्वारा राजनीतिक व कानूनी मदद की संभावनाओं पर गम्भीर चर्चा की गई तथा शीघ्र ही दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय में संगठनात्मक कामकाज शुरू करने की योजना पर मन्त्रणा की गई। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने संगठन की महिला विंग को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया। दोनों कार्यक्रर्मो व बैठकों में दिल्ली गुजरात छतीसगढ़ उत्तर प्रदेश मध्यप्रदेश बिहार झारखंड महाराष्ट्र राजस्थान कर्नाटक आदि राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अपनी अपनी बातें रखी। संगठन के आगामी कार्यक्रमों व आयोजनों की विस्तृत रूपरेखा पर भी विचार विमर्श किया गया। संगठन को अंतरराष्ट्रीय पत्रकार संगठनों के साथ टैग करने राज्य इकाइयों के संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने बृहद सदस्यता अभियान चलाने तथा द्रुत गति से परिचय पत्र निर्गत करने आदि विषयों पर भी घण्टा से चर्चा की गई। स्नेह मिलन तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को राकेश प्रताप सिंह परिहार तथा गोविंद शर्मा।छतीसगढ़। महफूज खान (महाराष्ट्र), रत्नाकर त्रिपाठी (यूपी) सर्वेश तिवारी (झारखंड)। सरोज जोशी तथा नरेंद्र देव नरेला (मध्यप्रदेश), शेख रईस तथा मनमोहन सिंह (राजस्थान), अजय सिंह राजपूत, लक्ष्मण पटेल (गुजरात), दिलशाद खान (अमन खान।कर्नाटक। संजय गोयल (दिल्ली) तथा वरीय अधिवक्ता मितवर्धन आदि ने सम्बोधित किया। सम्मेलन व बैठक की अध्यक्षता तथा धन्यवाद ज्ञापन जिग्नेश कलवाडिया ने किया।