राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

तरैया में सरपंच संघ गठित, रविंद्र कुमार सिंह चुने गए अध्यक्ष

राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। करीब दो ढाई महीने से पंचायती राज व्यवस्था के तहत चुनाव की प्रक्रिया लगातार जारी है। अब निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया भी प्रारंभ है। इस बीच अलग अलग पदों के लिए सांगठनिक चुनाव भी हो रहे हैं। बुधवार को तरैया प्रखंड के सरपंच संघ का गठन हुआ। इस बाबत प्रखंड के सरेया रत्नाकर गांव में प्रखंड के सभी निर्वाचित सरपंचों की एक बैठक सुनील कुमार तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सांगठनिक चुनाव पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान प्रस्ताव आया की प्रखंड स्तरीय संगठन का गठन किया जाए। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से सरेया रत्नाकर ग्राम कचहरी के निर्वाचित सरपंच रविंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौपी गई। वही सरपंच संघ के उपाध्यक्ष पद पर भागवतपुर ग्राम कचहरी के सरपंच बिगन राय व माधोपुर ग्राम कचहरी के सरपंच मोहम्मद उमर अली का चयन हुआ। जबकि संगठन के सचिव पद पर राज बलम साह तथा उप सचिव के रूप में भागवत सहनी का चुनाव हुआ। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी डेवढ़ी ग्राम कचहरी के सरपंच वीरेंद्र सिंह को सौंपा गया। जबकि उप कोषाध्यक्ष किरण देवी चुनी गई। संगठन के संरक्षक के रूप में सुनील कुमार तिवारी का चयन हुआ और मीडिया प्रभारी विरेंद्र सिंह को चुना गया। उप मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सरपंच ललिता देवी को दी गई। संगठन मंत्री के रूप में सरपंच ललन राम को चुना गया। जबकि उप संगठन मंत्री प्रभावती देवी बनी। प्रवक्ता की जिम्मेदारी सरपंच उमेश सिंह व उप प्रवक्ता सरपंच राधिका देवी चुनी गई। संगठन के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उपस्थित लोगों ने धन्यवाद व बधाई दिया। मौके पर पूर्व सरपंच नितेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह, राजू सिंह, श्री राम सिंह, अजीत रंजन सिंह, उमेश सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।