पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो गांवों में आग लगने से लाख रुपए तक की संपति जलकर राख हो गई। पहला मामला थाना क्षेत्र के बहरौली वार्ड-11 में शशिभूषण तिवारी पिता स्व विक्रमा तिवारी के छतदार मकान में बिजली के शार्ट सर्किट से आग से हजारों रुपए की संपति जलकर राख हो गई। घटना में अग्निकांड पीड़ित परिवार ने बताया कि बुधवार को रात में सभी खाना खाकर सो रहे थे कि मध्य रात्रि में कमरें में बिजली के शार्ट सर्किट से लगें आग से उठ रहे धुएं से उन लोगों की नींद खुली तो देखा कि कमरे में रखा सभी सामान जल रहा है आस पास के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया तब तक आग ने फ्रिज , कपड़ा,अनाज समेत कुछ रुपए नगदी जलकर राख हो गई। वही गुरूवार की सुबह मशरक रामघाट दलित टोला गांव में चन्दा मांझी पिता स्व मोरा मांझी की फूसनुमा पलानी में खाना बनाने के दौरान आग लग गई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया आस पास के लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया तब आग ने सबकुछ जलाकर राख कर दिया। दोनों अग्नि कांड की घटना में लाख रुपए तक की संपति जलकर राख हो गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग