पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग से स्वीकृति के बाद मशरक के सोनौली गांव निवासी दिव्यांग को ट्राई साइकिल वितरण के लिए गुरूवार को प्रखण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित हुई।जिसमे सोनौली गांव निवासी दिव्यांग महेश साह पिता स्व रामशरण साह को बीडीओ मो आसिफ ने ट्राई साइकिल दिया। मौके पर साइकिल मिलने से दिव्यांग शख्स के चेहरे पर खुशी देखी गयी। मौके पर बीडीओ मो आसिफ ने बताया कि जिले से आदेशानुसार साइकिल दिया गया है वही और जो भी दिव्यांग जो ट्राई साइकिल लेना चाहतें हैं वे अपना फार्म भरकर आवेदन कर दे उन सभी को स्वीकृति के बाद साइकिल दी जाएंगी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग