राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनायी जाएगी। इस अवसर पर 25 दिसम्बर को पूर्वाह्न 11:00 बजे सारण समाहरणालय परिसर में स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के महान व्यक्तित्व, अपूर्व कृतित्व एवं देष के बहुमुखी विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 25 दिसम्बर को उनकी जयंती राजकीय समारोह के रुप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग