राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के हरपुर फरीदन गांव में एक नाबालिक युवती का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में अपहृता के भाई ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें अरदेवा गांव के आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि सोनू कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, कमलावती देवी, रिशु देवी, रामदेव सिंह, रात्रि में उनके दरवाजे पर आएं और उनकी बहन को अपहरण कर लिया। उनके पिता रोकने की बहुत कोशिश किये। लेकिन वे लोग उनकी बहन को जबरदस्ती अपहरण कर लेकर चले गए। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग