राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांंगण शिविर का आयोजन कर समय से समय से कोविड 19 का टीका लेनेवाले लोगों में से लकी ड्रा के माध्यम से चयनित 11 लोगों के बीच उपहार का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित बीडीओ राकेश रौशन, सीओ रंधीर प्रसाद ने सभी चयनित लोगों के बीच अपने हाथो से उपहार वितरित किया। उपहार पानेवालों में कुसुम देवी, राकेश कुमार, रामप्रताप चौरसिया, पुतुल कुमारी, ज्योति कुमारी, आकाश दीप कुशवाहां, शिवकुमारी देवी, इंदु देवी, बबीता देवी एवं नीतेश कुमार शामिल थे। उपहार पाकर सभी खुश नजर आ रहे थे एवं सरकार के इस प्रयास की सराहना कर रहे थे। इस मौके पर प्रखंड प्रबंधक केयर अमीतेश कुमार, सीएचसी प्रकाश कुमार सहित कई चिकित्सा कर्मी उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग