पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड क्षेत्र के हरपुरजान गांव में सरकारी विद्यालय में कार्यरत मध्याह्न भोजन योजना में कार्यरत महिला रसोइया के द्वारा अवैध शराब बिक्री करतें हुए पकड़े जाने पर विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में विद्यालय प्रधानाध्यापक ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर मार्गदर्शन की मांग किया है। मामला है कि मध्य विद्यालय हरपुरजान की रसोईया इन्दु देवी 18 दिसम्बर को शराब बेचते हुई मशरक थाना पुलिस के द्वारा गिरफ्तार की गई और प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा छपरा भेज दिया गया। वही रसोईया के द्वारा शराब की बिक्री की जानें और पकड़े जाने पर विद्यालय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ देख प्रधानाध्यापक शंभूनाथ सिंह ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ वीणा कुमारी को पत्र लिखकर वेतन बंद करने और आंगे की कारवाई करने की मार्गदर्शन की मांग किए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग