राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

शिक्षकों ने मनाया संकल्प दिवस, हड़ताल में घायल हुए थें सैकड़ों शिक्षक, बाद में राज्य सरकार झुकी

राष्ट्रनायक न्यूज।

गड़खा (सारण)। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर संकल्प सभा सह संघर्ष दिवस का आयोजन मध्य विद्यालय मोतीराजपुर मे किया गया। संघर्ष दिवस सभा मे उपस्थित सभी शिक्षको को शपथ दिलाई गई।सभा मे गरखा प्रखंड अध्यक्ष मनोहर कुमार, सचिव कुमार ललन सिंह, अमनौर प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, सचिव त्रिभुवन कुमार, मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष मो बरकतुललाह, सचिव कमलेश सिंह, मदन कुमार, बिकास कुमार बैठा, उपेन्द्र बैठा, रविन्द्र कुमार, गोपाल प्रसाद यादव, कृष्ण राम, पंकज जी, जितेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार मांझी, विनोद राम, अफताब आलम, अवधेश प्रसाद यादव, उमेश सिंह, हजरत अली सरिता कुमारी, सुशीला कुमारी, फरोग अहमद, औजेर आलम, अखलाक अहमद, दिलीप सिंह, विजय कुमार राय, सुमन जी, इत्यादी शिक्षको ने भाग लिया। अध्यक्षता कमलेश्वर प्रसाद यादव ने की। जिलाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा की 24 दिसम्बर 2005 को प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के नेतृत्व मे हरताली चौक पटना मे शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हजारो शिक्षको पर बिहार सरकार के प्रशासन ने लाठीचार्ज किया गया था जिसमे प्रदेश अध्यक्ष सहित हजारो शिक्षक घायल हुए थे। उसी आन्दोलन के आगे सरकार को झुकना परा और शिक्षामित्रो की सेवा स्थाई करनी परी। उसी सफल आन्दोलन को याद मे हर साल 24 दिसम्बर को संघर्ष दिवस मनाया जाता है।