राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

नगरा पंचायत के सूरज कुमार साह उपमुखिया, तो वहीं अनिल कुमार शर्मा उपसरपंच निवार्चित

राष्ट्रनायक न्यूज।

नगरा (सारण)। नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों का शुक्रवार को शपथ ग्रहण हुआ। जिसके बाद उपमुखिया व उपसरपंच का भी चुनाव हुआ। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि नगरा पंचायत के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ हुआ। जिमसें मुखिया व वार्ड सदस्यों का शपथ हुआ, फिर उपमुखिया का के लिए दो वार्ड सदस्य ने नामांकन किया। जहां वार्ड नौ की रामकिशोर सिंह के पत्नी उमरावती देवी व वार्ड 12 के सूरज कुमार साह नामंकन किया। जिसमें सूरज कुमार साह को 13 व उमरावती देवी छह व दो वोट रद्द हो गए। इस तरह सूरज कुमार साह ने सात वोट से जीत कर उपमुखिया बने। उधर सरपंच व पंच सदस्यों का भी शपथ ग्रहण हुआ और फिर उपसरपंच का चुनाव हुआ, जहां अनिल कुमार शर्मा ने अपना नामांकन किया। जिसके बाद बीडीओ ने अनिल कुमार शर्मा को निर्विरोध उपसरपंच घोषित कर दिया। जिसके बाद बीडीओ द्वारा जीते हुए उपमुखिया व उपसरपंच का सर्टीफिकेट दिए। इस मौके पर प्रक्षेक वरीय उप समाहर्त्ता चांदनी सुमन, अंच्लाधिकारी मोहित सिन्हा, जयकिशोर प्रसाद समेत अन्य कर्मी मौजूद थें।