प्रो0 संजय पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। CSP इंटरनेशनल स्कूल के प्रागंण में बच्चों ने क्रिसमस कार्नेवल का अयोजन किया। बच्चों ने सांता क्लॉज़ के वेशभूषा में लाॅर्ड यीशु के जन्म दिन पर आर्ट एवं क्राफ्ट के जरिए क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया तथा हाथों में प्ले कार्ड लेकर समाज को यह संदेश दिया। ईसा मसीह ऊंच-नीच व भेदभाव को नहीं मानते थे। सभी धर्म एक है, सबके ईश्वर एक है। अतः हमे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। इस सजावट के प्रदर्शन स्कूलों में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखलाई। क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियाँ,जन्म की झाँकी और हॉली सांता क्लॉज़ क्रिसमस से जुड़ी लोकप्रिय पौराणिक सभी चीझे थी। यही स्कूल में ऊर्जा और गति के तत्वों को बच्चों में देखा जा सकता है क्योंकि वे आगे आए और अपनी वस्तुओं को प्रस्तुत किया। कई छात्र-छात्राएं सांता क्लॉज के रूप में सजे-धजे। छात्रों ने अपने हाथ से बने क्रिसमस की सजावट को वस्तुतः प्रदर्शित करके क्रिसमस का भरपूर आनंद लिया और क्रिसमस की भावना का प्रसार किया।
वही प्रिंसीपल अजीत कुमार सिंह ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई देते हुए कहा क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। वोह ईशाई धर्म के थे और सभी धर्म एक है हमे सभी धर्मों का आदर करना चाहिए। यह 25 दिसम्बर को पड़ता है। यह त्योहार ईसाई धर्म के पैगंबर ईसा मसीह के जन्म दिन की याद में मनाया जाता है। और इस दिन लगभग संपूर्ण विश्व मे अवकाश रहता है एवं सांता क्लॉज़ सभी बच्चों को चॉकलेट टॉफिया खिलाकर धन्यवाद दिये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में परमजीत कुमार सिंह, नेहा सिंह,परमेन्द्र कुमार सिंह, झिसी कुमारी, ललिता कुमारी,झिसी सिंह पुस्तक सिंह एवं सभी शिक्षक गण शामिल थे।


More Stories
सुरक्षा गार्ड के पद पर नियोजन को ले प्रखंडवार होगा नियोजन शिविर का आयोजन
महिलाओं एवं किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता करने की काफी आवश्यकता
अनचाहे गर्भ से सुरक्षा के लिए महिला बंध्याकरण को अपनाएं, सरकार देगी 3 हजार रूपये प्रोत्साहन राशि