राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छह पंचायतों के नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधयों का हुआ शपथ ग्रहण, उप मुखिया एवं उप सरपंच का चुनाव हुआ सम्पन्न

राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। शपथ ग्रहण के पहले दिन शुक्रवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ। छपरा के परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार तथा मांझी के बीडीओ नीलकमल व थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का पहला चरण सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण से पूर्व सम्बन्धित पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया तथा पंचों ने उप सरपंचों का चुनाव किया। शपथ लेने वालों में महम्मदपुर पंचायत से सिया देवी मुखिया, देवन्ती देवी उप मुखिया, फूलकुमारी देवी सरपंच तथा माया देवी उप सरपंच, भजौना-नचाप पंचायत से प्रमेन्द्र कुमार सिंह मुखिया, अजय कुमार राम उप मुखिया, फूलकुमारी देवी सरपंच तथा सादया कुमारी उप सरपंच, भलुआ बुजुर्ग पंचायत से दीपक कुमार मिश्रा मुखिया, जय कुमार यादव उप मुखिया, आशुतोष कुमार दुबे सरपंच तथा शर्मिला देवी उप सरपंच, मुबारकपुर पंचायत से आरती देवी मुखिया, बबिता देवी उप मुखिया, पुष्पा देवी सरपंच तथा मधुबाला देवी उप सरपंच, मटियार पंचायत से सुनैना देवी मुखिया, प्रतिमा देवी उप मुखिया, अर्जुन भगत सरपंच तथा तेतरी देवी उप सरपंच, चेंफुल पंचायत से बिनीता देवी मुखिया, उपेन्द्र चौधरी उप मुखिया, कांति देवी सरपंच तथा फूलमती देवी उप सरपंच ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय पर भीड़ भाड़ का माहौल रहा।