राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के पूर्व संध्या पर संगोष्ठी आयोजित

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी के जयंती के पूर्व संध्या पर भाजपा कला संस्कृति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अटल सम्मान सांस्कृतिक समारोह सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,डाॅक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर वंदेमातरम गान के साथ किया गया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने आज कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमन्त्री अटल जी आजाद भारत के उन गिने चुने नेताओं में से एक थे जिनका जुड़ाव सीधे लोगों के दिलों से था। विराट व्यक्तित्व के धनी अटल जी मानवीय गुणों से ओतप्रोत एक ऐसे राजनेता थे जिनका पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित रहा। आज भी उनका कार्यकाल सुशासन के लिए याद किया जाता है। विचार संगोष्ठी को बिहार प्रदेश अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह, प्रोफेसर के बी सिंह आदि ने भी सम्बोधित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति पंडित मनन गिरी मधुकर, रेणू राज, शिल्पी मिश्रा, राजु मिश्रा, सन्नी दूबे, अनुषा आचार्या, अल्पना मिश्रा, रमेश सजल, अनिशा कुमारी, ममता कुमारी, पंडित राजेश मिश्र आदि ने अपनी प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम दयाल शर्मा, बिहार प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष विनय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरि नारायण सिंह, जिला महामंत्री शान्तनु कुमार, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, मंत्री सत्यानंद सिंह, गायत्री देवी, सीमा सिंह, श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, बलवंत सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह, कला संस्कृति प्रकोष्ठ संयोजक अखिलेश कुँवर भोला, प्रो के बी सिंह, अनुप यादव, अजय साह आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए।