राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/रसूलपुर (सारण)। रसूलपुर पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया रीता मिथिलेश का शपथ ग्रहण आगामी 27 दिसम्बर को होगा। नव निर्वाचित मुखिया और उनके समर्थकों में अंक ज्योतिष की विशेषता के तहत अंक 27 तारीख को लेकर काफी उत्साह है। क्रिसमस-डे की पूर्व संध्या पर समर्थकों को साधूवाद देते हुए मुखिया रीता और मुखिया पति मिथिलेश ने कहा कि आम जनता के साथ उनके कार्यकार्ताओं हेतु उनके हृदय में अपार स्नेह व सम्मान है। समर्थकों की मानें तो पिछले 27 अक्टूबर को रीता देवी ने नामांकन किया था और यह तारीख भाग्यशाली निकला। पहले प्रयास में ही रीता देवी मुखिया चुनाव में विजयी हो गई। मुखिया पति व आलू व्यावसायी मिथिलेश प्रसाद कहते हैं कि 7 अंक हम दम्पति का लक्की अंक जिंदगी का रहा है। परंतु अब यह यह अंक मेरे लिए ही नहीं, बल्कि पूरे रसूलपुर पंचायत के लिए लक्की साबित होगा।क्योंकि पंचायत की जनता ने उन पर भरोसा जता कर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।इस जिम्मेदारी को मैं चुनौती के रूप में लिया हूं। पंचायत के हर वर्ग यानी जाति पाति से ऊपर उठ कर विकास के कार्यों को पूरा करूंगा। मुखिया प्रतिनिधि मिथिलेश ने कहा कि रसूलपुर की जनता अति संवेदनशील है। किसी को सर आंखों पर चढ़ाना जानती है तो उतारना भी जानती है। इसलिए जनता की इच्छाओं का ख्याल रखते हुए ही हर गांवों का विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।
इस दौरान मुखिया समर्थक व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग