राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सोनपुर विधानसभा के दिघवारा प्रखंड के बरुआ पंचायत में जन वितरण प्रणाली विक्रेता छठु सिंह के आवास पर राशन कार्ड धारियों के बीच प्रधानमंत्री द्वारा अनुशंसित प्रति यूनिट 5 किलो मुफ्त अनाज वितरण का कार्य किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बिहार भाजपा अनुशासन समिति प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, उपस्थित रहे। उन्होंने अपना मार्गदर्शन दिया और कार्ड धारियोंं को यह जानकारी भी दिया कि यह योजना अब मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस मौके पर दिघवारा सदर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष बिपिन सिंह, मुखिया पप्पू सिंह, पंचायत समिति मनु देवी, पंचायत समिति प्रतिनिधि दिलीप सिंह, गोपाल सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग