राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एकलव्य एसपी एकेडमी के बच्चों ने विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति की

राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर एकलव्य एस पी एकेडमी के बच्चों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर सारण स्थानीय निकाय विधान परिषद पद के प्रबल दावेदार प्रत्याशी सुधांशु रंजन मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन के द्वारा राम जंगल सिंह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा नेता सह एकलव्य एसपी एकेडमी के चेयरपर्सन अशोक सिंह के द्वारा शिक्षा के प्रति किए गए कार्य व समर्पण के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आपके द्वारा किए गए योगदान से जो दिघवारा क्षेत्र के साथ जुड़े हुए अन्य क्षेत्रों के लोगों का भी सामाजिक आर्थिक और भौतिक विकास हुआ है। जो इस क्षेत्र के उन बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा प्रदर्शित हुआ है। उसमें उनके साथ आपका भी नाम जुड़ा है। इस अवसर पर स्कूल के चेयर पर्सन अशोक सिंह ने बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी धन्यवाद दिया। जो देर रात तक उक्त कार्यक्रम में जमे रहे और बच्चों का हौसला अफजाई करते रहे। इस दौरान उन्होंने सारण के इतिहास से बच्चों को परिचित करवाया एवं उसकी चर्चा की।
कार्यक्रम की शुरुआत जीसस क्राइस्ट के जन्म से संबंधित प्रदर्शनी व झांकी की प्रस्तुति के साथ केक काटकर किया गया। इस अवसर पर चेयर पर्सन अशोक सिंह के साथ एसएस अकेडमी आमी के भूषण सिंह भी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम के दरमियान सांता क्लॉस के द्वारा आगंतुकों के बीच चॉकलेट के साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के गिफ्ट का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्कूल के उप प्राचार्य जॉर्ज सी अब्राहम के देखरेख में संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में स्कूल के निम्न शिक्षकों का सहयोग एवं हिस्सेदारी निम्न रही। जो इस निम्न है प्राचार्य रश्मि सिंह, बबली कुमारी सिंह, श्रीदेवी नायक, जोवानी नायक, मामा सिंग, ट्विंकल कुमारी, सुमन कुमारी, नवीन कुमार, सोनू कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार,  राकेश सिंह, आनंद कुमार सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, शशि भूषण सिंह के साथ स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। जो इस प्रकार से हैं यशराज, सुधांशु राज, फैज आलम, पल्लवी कुमारी, कबीर सिंह, अंकुश कुमार सिंह, प्रियांशु ,प्रीतम कुमार, आदित्य, सचिन कुमार, अभिजीत, सुमित, विवेक कुमार, राजीव कुमार सिंह, दीप्ति, मिसु, जीसू, सौम्या, नेहा, अश्विन, मुस्कान आदि के साथ क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी अपना योगदान दिया। जिनमें सुरजीत सिंह सोनू, मनिंद्र नाथ सिंह, कन्हैया सिंह, संजीत, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, आलोक दुबे, सोनू कुमार के साथ हजारों दर्शक भी मौजूद थे।