राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार से अपराधियों ने सोने की अंगूठी मोबाइल और नगद राशि की लूट घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाईपास रोड की है। छपरा में आए दिन लूट और चिंता की घटनाएं बढ़ गई है। जिसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश भी दिख रहा है। दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार कि अपराधियों ने हथियार दिखा कर लूट लिया। हालांकि स्थानीय लोगों ने कहा कि पुलिस तो ड्यूटी में कभी-कभी दिख जाती है फिर भी इस तरह की घटनाओं पर अंकुश आखिर क्यों नहीं लग रहा है वही पीड़ित प्रमोद सिंह ने बताया कि अपराधियो ने चलती गाड़ी से सबसे पहले चाभी निकाल लिया और हथियार के बल पर रोका उसके बाद जान से मारने की बात करने लगे डर कर पीड़ित ने अपना सोने की अंगूठी और मोबाइल दे दिया तब अपराधी फरार हो गए। आये दिन कभी नगर थाना क्षेत्र हो या मुफ्फसिल थाना क्षेत्र कही न कही इस तरह की लूट और छिनतई की घटनाएं हो ही जा रही है,जिसको लेकर लोगो भय का माहौल व्याप्त हो चुका है लोग अब अकेले दिन में भी कही जाने से डर रहे है। फकुली पंचायत के मुखिया सुमित कुमार सिंह ने पुलिस विभाग से ये मांग किया कि बायपास रोड में जहां अक्सर इस तरह की घटनाएं हो रही है वहा पुलिस चौकी बनाया जाय और जगह जगह सीसी टीवी कैमरा भी लगाया जाए ताकि लूट और छिनतई की घटनाओं पर रोक लग सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग