राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के धेनुकी पंचायत के लगुनी गांव निवासी मोहन साह की पत्नी शिक्षिका निलम साह के साथ लाठी- डंडे से बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता शिक्षिका जख्मी हालत में महिला हेल्प लाइन में पहुंची। वह अपने दोनों बच्चों को साथ में लेकर गई और हेल्प लाइन प्रबंधक से पूरी घटना बताई। गुहार लगाई कि उसके पति और अन्य आसामाजिक तत्व मिलकर हत्या की साजिश रच रहे है। उसके पति और अन्य संगत के लोग संपति को हड़पना चाहते है। इस नीयत से कई तरह से परेशान किया जा रहा है। आधी रात को आसामाजिक तत्वों के साथ मिलकर मारपीट करता है और जान मारने की धमकी देता है। दरवाजे पर जाने पर बांस बल्ले से मारपीट की गई।
महिला शिक्षिका ने दोनों बच्चों को कोटा से घर बुला ली
महिला शिक्षिका को भय है कि उसके दो छोटे बच्चे है जो कोटा में रहकर पढ़ाई करता है। उसको भी साजिश के तहत मारने की प्लानिंग की जा रही है। इसलिए महिला दोनों बच्चों को बुलाकर अपने साथ लेकर रह रही है। पति उसके अन्य लोगों से मिलकर मकान और जमीन तक बेचना चाह रहे है।
पति भी शिक्षक है, महिला के नाम पर मकान का है लोन
महिला का पति शिक्षक है। पहले दोनों एक ही विद्यालय में पोस्टेड थे। अब दूसरे जगह है। पीड़िता ने बताया कि उसके पति अन्य आसामाजिक लोगों के बहकावें में आ गये है। संपति को बेचने और हड़पने के लिए जानबुझकर मारपीट करता है और बार- बार बेचने का दबाव बनाता है। महिला ने बताया कि उसके नाम पर मकान का लोन है जिसे चुकाती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग