राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

छपरा में 1.21 करोड़ संपत्ति के कुबेर बने छपरा जेल सुपरिटेंडेंट के विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। छपरा के जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह ने सरकारी पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर ली. जिसको लेकर उनके विभिन्न ठिकानों पर विजिलेंस का छापा किया जा रहा है। अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने जांच के दौरान 1.21 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने का खुलासा किया है। बता दें कि विगत दिन गुरुवार को इनके खिलाफ पटना में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया था। वह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं, इस बात के ठोस सबूत निगरानी विभाग को मिले थे। जिसके बाद निगरानी की टीम ने उनके तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर दी है। गुपचुप तरीके से प्लान वे में निगरानी की अलग- अलग टीम ने आज सुबह 10:30 बजे के बाद छपरा, पटना और गया में एक साथ इस कार्रवाई को शुरू किया है।

इस वक्त डीएसपी सुरेंद्र कुमार महुआर की अगुवाई में एक टीम छपरा में जेल सुपरिटेंडेंट रामाधार सिंह के सरकारी घर और ऑफिस को खंगाल रही है। जबकि, दूसरी टीम पटना में जक्कनपुर थाना के तहत पुरन्दुपुर इलाके के अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट और तीसरी टीम गया जिले में स्थित पुश्तैनी घर को खंगाल रही है। जेल सुपरिटेंडेंट के ऊपर काफी शिकायतें थीं. काले कारनामों के बारे में एक के बाद एक कई शिकायत मिलने पर निगरानी की टीम एक्टिव हो गई थी। जिसके बाद इंटरनल तरीके से जांच हुई और उस बारे में ठोस सबूत जुटाए गए. जिसके बाद 23 दिसंबर को FIR नंबर 55/2021 दर्ज किया गया था।

जानिए छपरा मंडल कारा अधीक्षक के ठिकाने पर छापेमारी में क्या मिला:
आय से अधिक संपत्ति के मामला में छपरा मंडल कारा अधीक्षक रामाधार सिंह पर मामाला दर्ज करने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो द्वारा शुक्रवार को उनके तीन ठिकानों पर छापेमारी व तलाशी के दौरान में 19 लाख से अधिक नगद राशि, 29 लाख के सोने-चांदी के आभूषण व सोने की ईंट के अलावा 1.92 करोड़ रुपए मूल्य के जमीन 31 डीड बरामद हुए हैं। छपरा के अलावा पटना और गया में भी छापेमारी हुई है। इस दौरान बैंक खातों और पोस्ट ऑफिस में भी 42 लाख रुपए से अधिक जमा होने के सबूत मिले हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने छपरा मंडल कारा अधीक्षक श्री सिंह पर एक करोड़ 21 लाख 57 हजार 760 रुपए आय से अधिक संपत्ति का मामला 23 दिसम्बर को दर्ज किया था। न्यायालय से वारंट लेने के बाद छपरा के सरकारी आवास, गया के मानपुर स्थित सिद्धार्थपुरी मोहल्ला के मकान और पटना के पुरन्दरपुर स्थित फ्लैट की तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान 19.40 लाख रुपए नगद, आधा किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण व सोने के बिस्कुट के अलावा ईट के टुकड़े सहित एक किलो से अधिक चांदी के आभूषण पाए गए। जिसकी कीमत 29 लाख रुपए अनुमानित की गई है। छापेमारी में निगरानी कै जमीन के 31 डीड भी मिले हैं। इन जमीनों की कीमत लगभग 1, 92,00,000 रुपए अनुमानित लगाई गई है। इसके अलावा 24 बैंक खातों में लगभग 30 लाख और पोस्ट ऑफिस में 12,50,000 रुपए जमा होने के साक्ष्य पाए गए हैं। 12 जीवन बीमा पॉलिसी में 2 लाख रुपए प्रतिवर्ष और बजाज एलियांज और भारती एक्सा लाइफ में 75000 रुपए हर साल निवेश से संबंधित कागजात भी मिले हैं। म्युचुअल फंड व शेयर में पांच लाख के निवेश के साथ 11 लाख रुपए कीमत की एक स्कार्पियो वाहन के कागजात भी पाया गया है। फिलहाल तलाशी का कार्य जारी है।