- पोखरेड़ा में उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव निर्विरोध घोषित
राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। पानापुर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को पोखरेड़ा व चैनपुर पंचायत के नवनिर्वाचित पंचाय प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण हुआ। मुखिया, सरपंच, वार्ड व पंच सदस्यों को प्रेक्षक अपर अनुमंडल पदाधिकारी मढ़ौरा नलिन प्रताप राणा की देख रेख में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पोखरेड़ा पंचायत के मुखिया रीता यादव व सरपंच प्रभावती देवी ने शपथ ग्रहण की। वहीं उपमुखिया पद पर रघुवीर यादव तथा उपसरपंच पद पर अब्दुल रोजिद उर्फ भुट्टी मियां निर्विरोध घोषित किये गये। उपसरपंच पद के लिए भुट्टी मियां व हरेश राय ने नामांकन किये थे। हरेश राय के नामांकन समर्थक नही रहने के कारण रद्द कर दिये गये। चैनपुर मुखिया जयश्री देवी ने मुखिया पद की दूसरी बार शपथ ली। सरपंच पद पर किरण देवी ने शपथ ग्रहण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग