राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के गुणराजपुर गांव में शुक्रवार को जमीनी विवाद में जमकर मारपीट हो गई जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ लोगों को छपरा सदर रेफर किया गया। इस संबंध में उक्त गांव निवासी विजय राय ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि वे अपने निजी जमीन पर घर बनाने के लिए नींव खोद रहे थे कि अचानक पड़ोसी राकेश कुमार राय, मुन्ना कुमार यादव, अनूप लाल यादव, शिव कुमारी देवी, संगीता देवी, रीना देवी, रितिक कुमार अपने अपने हाथ में धारदार हथियार, चाकू, कुदाल, लोहे का रॉड, धारदार फरसा आदि से अंधाधुंध उनके पूरे परिवार को घर में घुसकर मारने लगे। इस दौरान लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से रेफरल अस्पताल तरैया लाया गया। घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ जबकि दो लोगों को छपरा सदर रेफर किया गया। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग