पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 97 वी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा कार्यक्रम आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर प्रखंड भाजपा अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा, कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह मंटू, सुरेश सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि अटलजी भी देशहित में कोई फैसला लेने में हिचकिचाते नहीं थे। उनकी सरकार के कुछ फैसले इसकी मिसाल हैं। अटल सरकार ने निजीकरण को बढ़ावा दिया, विनिवेश की शुरुआत की तो संचार क्रांति का दूसराभी अटल राज में ही शुरू हुआ था। इसके अलावा सर्व शिक्षा अभियान, पोखरण का परीक्षण, पोटा कानून, संविधान समीक्षा आयोग का गठन, जातिवार जनगणना पर रोक जैसे फैसले लेकर अटल सरकार ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजनेता नहीं बल्कि कभी मन प्रखर वक्ता थे।भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि अटल जी एक व्यक्ति नही बल्कि एक विचार है और उनका जीवन एक संस्कार है। जिन्होंने भारत को विश्व मानचित्र पर एक सु²ढ़ वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित कर विचारधारा-सिद्धांतों व आदर्श पर आधारित अपनी राजनीति व राष्ट्र समर्पित जीवन से भारत में विकास, गरीब कल्याण और सुशासन के युग की शुरुआत कर जन जन के प्रिय हो गये। कहा कि अटल जी की कर्तव्यनिष्ठा व राष्ट्र सेवा हमारे लिये सदैव प्रेरणा का केंद्र रहेगी। वही कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक के परिसर में पहुंच मरीजों के बीच फल, बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग