पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला गांव में शनिवार को बच्चों के खेलने के विवाद में झगड़े में बड़ों के द्वारा जमकर मारपीट हो गई जिसमें मां बेटा घायल अवस्था में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी पहचान मशरक दक्षिण टोला गांव निवासी जितेंद्र साह की 40 वर्षीय पत्नी सीता देवी और 17 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार के रूप में हुई। घटना के बारे में घायल महिला ने बताया कि पड़ोसी के बच्चों के बीच खेलने के दौरान झगड़ा हो गया जिसमें पूछताछ के दौरान मारपीट कर घायल कर दिया गया। मामलेे में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग