पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। सारण पुलिस संतोष कुमार के निर्देश पर मशरक अंचल पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने मशरक थाने में थानाध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में साप्ताहिक चौकीदारी परेड का आयोजन शनिवार को किया गया। चौकीदारों को अधिकारियों ने अपने कार्य में किसी तरह की कोताही ना बरतने व समय से अपना काम सही ढंग से निपटाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने कहा कि वे लोग जमीन से जुड़े हैं। उनकी सक्रियता से चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाई जा सकती है। उन्होंने हिदायत दी कि शराबबंदी को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने चौकीदार- दफादार की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि बिहार सरकार आप सभी के कंधे पर शराबबंदी को लेकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। ग्रामीण या किसी भी क्षेत्र में कहीं भी शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिले तो उसे पुलिस पदाधिकारी बता दें। ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र में देशी शराब बनने वाली जगहों व व्यक्ति को चिह्नित कर थाना पुलिस के साथ समय-समय पर छापेमारी कर शिकंजा कसने का काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि कहीं आपराधिक घटना की संभावना या सूचना मिले तो इसकी सूचना शीघ्र पुलिस पदाधिकारी को दें। ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की घटना न घट सके


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग