पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखण्ड के चालीस आरडी सुंदर गांव में लोहार अनुसूचित जाति बिकाश मंच के तत्वधान में शनिवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैन सिंह का पुण्यतिथि मनाई गई। आगत अतिथियो ने उनके तैल चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किशोरी शर्मा ने किया।इस दौरान वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैन सिंह के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला, साथ ही लोहार समाज को संगठित होने पर बल दिया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि डॉ नागेंद्र शर्मा ने कहा कि आजादी के 75वा बीत गया, लोहार समाज का कोई राजनीति विकल्प नही मिला, आज भी यह समाज शिक्षा राजनीति नौकरी में सबसे पीछे की श्रेणी में आते है।राम अनुज शर्मा ,सुनील पाण्डेय, ने कहा कि जब तक हमलोग एक जुट नही होंगे, संगठित नही होंगे, कुछ भी मिलने वाला नही है।हमारे समाज का बिकाश नही होने वाला। हमलोग अपने त्याग संघर्ष बलिदान व संगठित होकर हम अपनो में बदलाव लाने की बात कही।इस मौके पर बीरेन्द्र पाण्डेय, चन्देश्वर पाण्डेय, संजय शर्मा, उपेंद्र शर्मा,शिवजी शर्मा, संजय पाण्डेय, सुभाष शर्मा, समेत सैकड़ों लोग भाग लिया। मंच संचालन नरेंद्र शर्मा ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग