राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। देश रत्न व दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती शनिवार को एकमा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भाजपा मंडलों में सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई। वहीं बोहटा नदी के तट पर स्थित राम-जानकी मंदिर नचाप के परिसर में सीमावर्ती भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व समाजसेवी सुदामा तिवारी, कृष्णा पांडेय, पूर्व भाजपा मांझी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मिश्रा, भाजपा नेत्री सीमा देवी, प्रो अभय कुमार सिंह, शिक्षक नेता अरविंद कुमार, रिद्धि-सिद्धि सेंट्रल स्कूल के निदेशक राकेश कुमार सिंह, दही बाबा, विक्की सावन, विभूति नारायण तिवारी, शशि सिंह, भाजपा नेता अविनाश चंद्र उपाध्याय, बंटी ओझा, प्रदीप कुमार सिंह पप्पू, निरोज सिंह, पैक्स अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह, संजय तिवारी, गुड्डू सिंह, आलोक सिंह, मुन्नू बाबा, मुकेश मिश्रा, शशि भूषण त्रिपाठी, भुट्टू सोनी, शैलेन्द्र सिंह, सुबोध सिंह आदि ने स्व. अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। वहीं केंद्र सरकार को आम जनता व किसानों का हितैषी बताया। उधर एकमा नगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पप्पू की अध्यक्षता में, एकमा पूर्वी मंडल अध्यक्ष भोला जी प्रसाद की अध्यक्षता में परसागढ़ स्थित पोखरा के समीप और एकमा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अविनाश चंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में रसूलपुर स्थित दुर्गेश्वर नाथ मंदिर परिसर में स्व. वाजपेई की जयंती मनाई गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग