राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा के नेतृत्व में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर साहेबगंज चौक पर साफ सफाई किया गया तथा कंबल वितरण किया गया। विधि प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भिखारी ठाकुर चौक स्थित बूथ संख्या 305 व 306 पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा बच्चों के बीच किताब कॉपी पेंसिल तथा कलम का वितरण किया गया। वहीं सदर अस्पताल में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कहा कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमन्त्री अटल जी आजाद भारत के उन गिने चुने नेताओं में से एक थे, जिनका जुड़ाव सीधे लोगों के दिलों से था। विराट व्यक्तित्व के धनी अटल जी मानवीय गुणों से ओतप्रोत एक ऐसे राजनेता थे, जिनका पूरा जीवन देश सेवा को समर्पित रहा। आज भी उनका कार्यकाल सुशासन के लिए याद किया जाता है। जिले के सभी बूथों पर सभी मंडलों में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा, उपाध्यक्ष लाल बाबू कुशवाहा, महामंत्री शान्तनु कुमार, श्याम बिहारी अग्रवाल, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, विधि प्रकोष्ठ संयोजक मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता, सोशल मीडिया प्रमुख नितिन राज वर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ संयोजक राजु सिंह सरदार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष दयानंद प्रसाद उर्फ पप्पू चौहान, अनुप यादव, अजय साह, अनिल यादव, शत्रुघ्न चौधरी, सुधाकर प्रसाद, गौरव कुमार आदि शामिल थे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा