राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न कवि हृदय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती रिविलगंज मंडल के रहीमपुर पंचायत के शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 51, 52 व 53 पर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष संजय तिवारी वारसी ने की तथा संचालन बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद द्वारा अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि से हुआ। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। भारत माता को विश्व गुरु के पद पर पदस्थापित हो। पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद ने अटल जी को विकास पुरुष अनुशाशन के प्रतीक बताया। जिला उपाध्यक्ष एवं सिवान जिला के प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी महान राष्ट्र भक्त तथा मानवता के पुजारी थे जो सदैव हमेशा याद रखे जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ता प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अटल जी कुशल संगठनकर्ता, कवि एवं पत्रकार भी थे। पूर्व जिला महामंत्री श्रीनिवास सिंह ने कहा कि अटल जी के राजनीतिक, कूटनीति, आर्थिक, सैन्य क्षेत्र एवं ग्रामीण भारत के विकास क्षेत्र में भारत मजबूत किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मदन कुमार सिंह, पूर्व भाजपा मीडिया प्रभारी सह वार्ड पार्षद मुकेश पांडेय उर्फ चौधरी बाबा, किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता अशोक कुमार, वार्ड पार्षद भोदा जी, रिविलगंज मंडल के मण्डल उपाध्यक्ष सुशांत कुमार, मण्डल कोषाध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, बूथ अध्यक्ष राज सिंह, आशुतोष बाबा, सहित कार्यक्रम में शामिल हुए।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा