संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायम
बनियापुर (सारण)। साईबर क्राइम के बढ़ते अपराध को लेकर खाताधारक इन दिनों काफी चिंतित दिख रहे हैं। ताजा मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के कन्हौली संग्राम का है। जहाँ खाते से चालीस हजार रुपये फर्जी निकासी कर ली गई है। जिस मामले में पीड़ित बृजभूषण पांडेय ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है कि कन्हौली संग्राम स्थित बंधन बैंक में मेरा बचत खाता है। इस दौरान मेरे रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पर अज्ञात नंबर से फोन आया जो अपने को बैंक का पदाधिकारी बताते हुए मेरे मोबाइल पर एक ओटीपी भेजा।तथा कुछ देर बाद ओटीपी नंबर को पुनः वापस मांग लिया। ओटीपी भेजने के तुरंत बाद मेरे खाते से चालीस हजार रुपये की निकासी कर ली गई। मालूम हो कि चार दिन पूर्व सहाजितपुर थाना क्षेत्र के कटसा निवासी अमृशा कुमारी के भी खाते से अज्ञात लोगों द्वारा जालसाजी कर चालीस हजार की फर्जी निकासी कर ली गई थी। जिस मामले में पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हाल के दिनों में साईबर अपराधियो द्वारा इस तरह की घटना की अंजाम देते हुए कई खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये का चूना लगाया जा चुका है। जिससे खाताधारकों में अपनी जमा-पूंजी को लेकर हर समय डर बना रहता है। इधर धोखाधड़ी सहित अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग