पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायम
नगरा (सारण)। रविवार को स्वामी विवेकानंद संघ कोहबड़वा द्वारा वार्षिक प्रतियोगिता की परीक्षा सम्पन्न हुई।इसकी जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि 400 परीक्षार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता ब्रिलियंट पुअर स्टूडेंट्स स्कॉलरशिप कंपटीशन के नाम से प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है।इस प्रतियोगिता के तहत चुने गए विद्यार्थियों को 12 महीने तक छात्रवृत्ति दी जाती है। उन्होंने बताया कि 26 दिसंबर को वर्ग 5 से 8 तक के लिए वर्ड मीनिंग टेस्ट, वर्ग 8 से बारहवीं तक के लिए एस्से राइटिंग एवं 12वीं कक्षा तक के लिए स्पीच की प्रतियोगिता हुई।उक्त अवसर पर ऋषिकेश पांडेय, नीरज कुमार, विशाल कुमार, राधाकृष्ण सिंह, मोहमद हबीब, जयप्रकश सिंह, मधु सिंह, विकाश सिंह एवं विवेकानंद संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग