पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायम
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार में सब्जी खरीदने आये शख्स की पैशन प्रो बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लेने की घटना सामने आई है मामले में थाना पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है मामले में मशरक थाना क्षेत्र के दुरगौली पंचायत के दुरगौली गाँव निवासी अमित कुमार सिंह पिता शिवनाथ सिंह ने बताया कि वे बहरौली बाजार में शनिवार को साप्ताहिक लगने वाले सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे, जब सब्जी खरीदकर वापस आए तो उनकी पैशन प्रो बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर बीआर 04 एम 9435 है,जहाँ खड़ी कर बाजार गए थे वहाँ नही थी, काफी खोजबीन की परंतु बाइक नही मिली। मामले में थाना पुलिस को आवेदन दिया गया है। मामलेे में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामलेे में जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग