राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के अलग-अलग गांवों में आपसी व जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में नवतन गांव के सत्येन्द्र सिंह, डबल्यू सिंह, बलेसरा गांव की प्रभावती देवी, लालपुर गांव के नेहा कुमारी व बंशी छपरा गांव की प्रतिमा देवी शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में डॉ. इरफान अहमद ने किया। इस संबंध में थाने में नामजद शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग