राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चेतन छपरा नदौवां नहर के नीचे गिरने पर एक बाइक सवार युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। घटना के संबंध मे बताया गया है कि नरायण टोला गांव निवासी 40 वर्षीय विजय राय कही से घर वापस आ रहा था कि चेतन छपरा से पश्चिम नहर के नजदीक बाइक अनियंत्रित होने के कारण नहर के नीचे गिर गई। जहां अधिक पत्थर आदि होने के कारण युवक को गंभीर चोट लग गई। जिस घटना की जानकारी राहगीरों के द्वारा आस-पड़ोस के लोगों को दी गई। जब तक लोग घटना स्थल पर पहुंचे, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद युवक की पहचान हो सकी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इधर घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग