राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में एक शराब का होम डिलीवरी करने वाले की बाईक से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। वहीं पुलिस को देख बाईक छोड़ कर धंधेबाज फरार हो गया। घटना एएसआई बीजेद्र नरायण के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर एक को नामजद किया गया है। जिसमें बताया है कि पैगम्बरपुर चौक पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। जहां पुलिस को देख कर एक युवक विपरीत दिशा की ओर भागने लगा। जिसको पुलिस बल ने दौराकर पकड़ का प्रयास किया। परन्तु उक्त युवक बाइक छोड़कर करार हो गया। जिस बाइक की तलाशी ली गयी, तो सीट के निचे से 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ। वहीं बाइक सवार कन्हौली मनोहर निवासी जुगेश राय के रूप में स्थानीय लोगों द्वारा पहचान बतायी गयी है।जिसे उत्पाद अधिनियम द्वारा आरोपित कर गिरफ्तारी की प्रयास मे पुलिस जुट गयी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग