राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ सारण सिटी की ओर से सदर ब्लाक के महाराजगंज ग्राम के मुसहर बस्ती एवं रिविलगंज के वार्ड 6 के बीन टोली में असहाय महिला,पुरुष और बच्चों एवं अगलगी से पीड़ितों को कपड़ा वितरित किया गया। कपड़े पाकर गरीबों के चेहरे खिले नजर आए। जोन एक के जेडआरआर निकुंज कुमार ने कहा कि गरीबों की सेवा करने जैसा पुनीत कार्य कुछ भी नहीं है। इस कड़ाके की ठंडी मे असहाय लोगों की सेवा बढ़ चढ़ करनी चाहिए।क्लब के अध्यक्ष निशांत पांडेय ने कहा कि गरीबों की सेवा करने को हम अपना कर्तव्य मानते हैं। इसके पूर्व में कई वर्षों से लगातार वस्त्रदान प्रोजेक्ट के माध्यम से लोगों में कपड़ा वितरित करते आ रहा है हमारा क्लब। प्रेसिडेंट इलेक्ट अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि क्लब के माध्यम से सबके चेहरे पर ख़ुशी लाना ही हमारा उद्देश्य है। इस मौके पर समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह चौहान, रमेश प्रसाद, उपाध्यक्ष अभिषेक श्रीवास्तव, सचिव महताब आलम, विजय शंकर, सुधीर सिंह, अवध बिहारी प्रसाद, सैनिक कुमार, नीरव कुमार, पूर्व अध्यक्ष इरशाद अंसारी, अनुरंजन कुमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन अनिल कुमार उपस्थित रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग