राष्ट्रनायक न्यूज।
रिविलगंज (सारण)। रिविलगंज के वार्ड नं 6 में बूथ संख्या 64 और 65 पर प्रधानमंत्री की मन की बात बूथ अध्यक्ष सुधीर सिंह की अध्यक्षता में सुना गया। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन के बात में बोलते हुए कहा कि 2021 की विदाई एवं 2022 की तैयारी में आप जुटे हुए है। नए साल में बेहतर करने की सोच रहे होंगे। 7 वर्षों से मैं आपके बीच प्रत्येक माह मन की बात करते आ रहा हूं। हमने कभी सरकार का बड़ाई का कोई चर्चा नहीं किया। हमने हमेशा देश की समस्याओं को देश के भिन्न भिन्न जगहों के बारे में चर्चा किया करते हैं। देश के प्रत्येक क्षेत्र से जुड़े प्राकृतिक दृश्य, वन, वनस्पति, जन्तुओ,जीवन में लाभ आने वाले जड़ी बूटी एवं रोजगार किस क्षेत्र में किस वस्तु से होती है। इसकी जानकारी दिया जाता है। भारत 100 वर्ष में सबसे बड़ी महामारी कोरोना से लड़ा है। आज कोरोना वैक्सीन से देश 140 करोड़ लोगों को दिया गया है। इस मामले में विश्व भारत से तुलना कर रहे हैं। नया वायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है। हमें इससे भी लड़ना है।
इस कार्यक्रम में सारण जिला भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश प्रसाद, बिहार भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्राभारी सह पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान, रिविलगंज नगर भाजपा अध्यक्ष अनुरंजन प्रसाद, रिविलगंज नगर पंचायत के पूर्व चेयर मैन इन्दु देवी, वार्ड पार्षद विजय शंकर सिंह, नरेश बिन, सबिता देवी, बिगन मांझी, बिरजू साह सहित महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग