राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहरा गद्दी गांव में तरैया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में पीएसआई रवि रंजन कुमार ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि सूचना मिली की फेनहरा गद्दी गांव में एक शराब का व्यवसायी चोरी छिपे शराब की बिक्री कर रहा है। सूचना पर जब मौके पर पहुंचे तो पुलिस बल के सहयोग से 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति फेनहरा गद्दी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद का पुत्र जय शंकर प्रसाद है। जिसके बाद उक्त व्यक्ति पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग