राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल की ओर से राम जानकी मंदिर परिसर नचाप में आयोजित कार्यक्रम में एकमा के समाजसेवी ओमप्रकाश सिंह ने भाजपा की स्थाई सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाजपेयी को याद करते हुए कहा कि “हम सबके लिये परम श्रद्धेय, ‘भारत रत्न ‘ और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का त्यागमय जीवन एक महान प्रेरणा है। श्री सिंह ने आगे कहा कि बाजपेयी जी के दूरदर्शी नेतृत्व ने भारत को प्रगति की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उनकी राष्ट्र सेवा हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने भारत को मजबूत और विकसित बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। अटल जी ने कहा था- ‘आदमी न ऊंचा होता है, न नीचा होता है, न बड़ा होता है, न छोटा होता है, आदमी सिर्फ आदमी होता है। उन्होंने मांझी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह को धन्यवाद और आशीर्वाद देते हुए कहा कि इनके साथ उन्हीं के मार्गदर्शक पर चलते हुए हमने भी आज भाजपा की स्थाई सदस्यता ग्रहण कर लिया जो आजीवन भाजपा में ही एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करता रहूंगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग